Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : आदिवासी कुड़मी को एसटी का दर्जा देने की मांग को लेकर बैठक आयोजित

Manohrpur(Ajay Singh) : आदिवासी कुड़मी समाज की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को कुड़मी भवन मनोहरपुर,उंधन में आयोजित की गई. बैठक जिला अध्यक्ष डॉक्टर महतो की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से कुड़मी जनजाति को एसटी सूची में सूचीबद्ध करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं व आगे की रणनीति पर चर्चा हुई. साथ ही इस रणनीति के तहत मॉनसून सत्र में विधानसभा का घेराव एवं 20 सितंबर 2023 को रेल रोको आंदोलन को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-foil-plan-to-steal-scrap-from-chidiya-mine/">किरीबुरू

: चिड़िया खदान से स्क्रैप चोरी की योजना को ग्रामीणों ने किया विफल

कुड़मी समाज का विस्तार किया गया

बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर युवा आदिवासी कुड़मी समाज का विस्तार किया गया. इसमें युवा आदिवासी कुड़मी समाज जिला संगठन सचिव विनय महतो को मनोनीत किया गया. साथ ही निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंडों में युवा प्रखंड समिति का अविलंब गठन किया जाए एवं संगठन में समाज की महिलाओं को भी जोड़ा जाए. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन सचिव संजीव महतो, जिला सचिव रमेश चंद्र महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो, जिला उपाध्यक्ष कदम बिहारी महतो, संगठन सचिव कार्तिक चंद्र महतो, युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप महतो, उपाध्यक्ष अशोक कुमार महतो, अनादि महतो, डॉक्टर सचिन महतो, रमेश चंद्र महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-police-arrested-the-driver-of-the-pickup-van-sent-to-jail/">बहरागोड़ा

: पिकअप वैन के चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही