Search

 
 
 

मनोहरपुर : देवेंद्र माझी शहीद दिवस कार्यक्रम बनाने के लिए हुई बैठक

 
Manoharpur (Ajay singh) : गोइलकेरा हाट मैदान में 14 अक्टूबर को देवेंद्र माझी शहीद दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा. इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कैबिनेट मंत्री सह स्थानीय विधायक जोबा माझी, चंपई सोरेन, आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता शामिल होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को मनोहरपुर वन विश्रामागार में मंत्री जोबा माझी ने झामुमो कार्यकर्त्ताओं संग बैठक की. इसमें कार्यक्रम के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-dc-listened-to-peoples-complaints-in-public-meeting/">सरायकेला

: जनता मिलन कार्यक्रम में डीसी ने सुनी लोगों की फरियाद
बैठक में अधिक से अधिक संख्या में लोगों के आने के लिए वाहनों की व्यवस्था करने पर चर्चा की गई. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मानुएल बेक, बंधना उरांव, किशोर कुमार खलखो, बामिया माझी, चीकू रवानी, अजहर अली, संतोष पांडे, सुरेश बेसरा, बिरसा तिर्की, सावन धनवार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही