Search

 
 
 

मनोहरपुर : डिंबुली में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की बैठक आयोजित, जातीय विसंगतियों पर हुई चर्चा

 
Manohrpur (Ajay Singh) : अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की एक बैठक सोमवार को प्रखंड के ग्राम डिंबुली में हुई. बैठक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गुरूचरण नायक की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जातीय विसंगतियों के बारे में एवं खतियान में त्रुटि होने के कारण अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र बनने में हो रही कठिनाईयों के बारे में चर्चा कि गई. इसके समाधान के लिए राज्य और केन्द्र सरकार से इसका जल्द निराकरण करने की मांग करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/dhanbad-photographers-dominate-in-jharkhand-imaging-expo-photo-competition/">

 झारखंड इमेजिंग एक्सपो फोटो प्रतियोगिता में धनबाद के फोटोग्राफरों का दबदबा

केंद्र सरकार से मिलने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया

इसके संदर्भ में केंद्र सरकार से मिलने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गुरूचरण नायक के अलावा मोतीलाल नायक, सुधांशु नायक, मंगलमय नायक, सुदर्शन नायक और अखिलेन्द्र नायक आदि को शामिल किया गया है. इस मौके पर समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही