Search

 
 
 

मनोहरपुर : पान-तांती समाज की बैठक आयोजित, 9 जुलाई को सम्मान समारोह करने का निर्णय

 
Manoharpur (Ajay Singh) : रविवार को पान-तांती समाज कल्याण समिति, मनोहरपुर-आनन्दपुर प्रखंड इकाई की बैठक मनोहरपुर स्थित हाजरा प्रांगण में हुई. बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुरेश चन्द्र दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में पान-तांती समाज की एकता व संगठन पर बल दिया गया. साथ ही समाज के मेधावी एवं 2023 के इंटर व मैट्रिक में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं तथा प्रखंड के वरिष्ठ लोगों को एवं समाज को आईना दिखाने वाले वरिष्ठ क्षेत्रीय पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. सम्मान समारोह का आयोजन आगामी 9 जून 2023 को मनोहरपुर स्थित हाजरा परिसर में करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-arrested-for-snatching-purse-from-woman/">जमशेदपुर

: महिला से पर्स छिनतई मामले में तीन गिरफ्तार

शिक्षा के प्रति रूचि जगाने के लिए किया जा रहा है सम्मान समारोह

इस मौके पर पान-तांती प्रखंड इकाई के सचिव मनोज दास ने कहा कि स्वजातीय छात्र-छात्राओं को शिक्षा में रुचि जगाने व मनोबल बढ़ाने के लिए यह सम्मान समारोह किया जा रहा है. इस बैठक में मुख्य रूप से पान तांती समाज के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र दास, सचिव मनोज दास, कोषाध्यक्ष गोविंद चन्द्र दास, महेन्द्र दास, मदन दास, जगदीश चन्द्र भंज, जीतेन्द्र दास समेत समाज के गणमान्य व प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही