Search

 
 
 

मनोहरपुर : बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

 
Manoharpur(Ajay Singh) : मंगलवार को मनोहरपुर थाना परिसर में जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ हरि उरांव की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में स्थानीय विभिन्न समुदायों के लोग शांति समिति में शामिल हुए. सभी को संबोधित करते हुए बिडीओ उरांव ने कहा कि बकरीद को शांतिपूर्वक और आपसी भाई-चारे के साथ मनायेंगे. सरकार कि गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं देना है. सभी मीडिया को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रशासनिक पुष्टि के बाद ही खबरों को प्रकाशित करें, किसी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं दे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-women-worship-maa-vipad-tarini-with-devotion/">चाईबासा

: महिलाओं ने भक्ति भाव से की मां विपद तारिणी की पूजा

असामाजिक तत्वों पर रखी जाएगी नजर - थाना प्रभारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/SHANTI-SAMITI-BAITHAK-3-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> जिप सदस्य जयप्रकाश महतो ने बकरीद पर्व शान्ति पूर्ण तरीके से मनाने पर जोर दिया और कहा कि जिस प्रकार से सभी पर्व त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हो रहे हैं उसी तरह बकरीद पर्व को भी शांतिपूर्ण तरीके से मनाए. वहीं मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाता है उस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है, और सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को सख्त निर्देश दिया गया है कि खुली जगहों व छोटे बच्चों के समीप कुर्बानी नहीं देना है. अगर कोई भी व्यक्ति माहौल को बिगाड़ाने की कोशिश करेगा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दे.थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस दौरान विधी व्यवस्था को लेकर सभी चौंक चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी नजर रखी जायेगी. बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद् सदस्य जयप्रकाश महतो, रेल थाना प्रभारी अनिल कुमार, एसआई मनीष यादव, अजय थेबड़ीया, प्रदीप मिश्रा, रजनीश शाह, अज़हर अली, मुख़्तार हुसैन, मो.फारूक,,आरिफ आलम, शौकत अली, समेत प्रखण्ड के जन प्रतिनिधि सह समाज सेवी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-weather-became-pleasant-due-to-rain-relief-from-heat/">चाईबासा

: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही