Search

मनोहरपुर : हनुमान जयंती को लेकर रामनवमी महासमिति की बैठक

Manoharpur (Ajay Singh) : संत नरसिंह आश्रम परिसर में रामनवमी महासमिति की बैठक संरक्षक अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. इसमें 6 अप्रैल को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही संपन्न रामनवमी महोत्सव सह शोभायात्रा को सफल संचालन को लेकर तमाम अखाड़ा समिति समेत सभी ग्रामवासियों को बधाई दी गई. संत नरिसंह आश्रम परिसर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित हनुमान जयंती की तैयारी में समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई. मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए बाहर से फूल आदि मंगवाया गया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-under-the-leadership-of-villager-munda-goralal-gagrai-the-villagers-fasted-the-chief-also-got-support/">चक्रधरपुर

: ग्रामीण मुंडा गोरालाल गागराई के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया अनशन, मुखिया का भी मिला समर्थन

हनुमान जयंती में कार्यक्रम इस प्रकार है

हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में हनुमान जी की प्रातः 9 बजे से पूजा प्रारंभ होगी. हनुमान जी का शृंगार, मंगल दर्शन व पूजन करने के उपरांत हनुमान भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. शाम 6 बजे से सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं महाआरती करने का निर्णय लिया गया. इसके बाद शाम 7:30 बजे नवदुर्गा-महाकाली आरती के पश्चात अखाड़ा प्रतियोगिता करने का निर्णय लिया गया. इसमें नरसिंह आश्रम अखाड़ा समिति, पारिजातेश्वर अखाड़ा समिति, महावीर मंडल, मणिनाथ सेवा समिति के खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता होगी. सभी अखाड़ा समितियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर खेल प्रस्तुत करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया जाएगा. मौके पर राजेश हरलालका, सुमित साह, पिंटू हरलालका, विकास डागा, आशीष राय, अमन साह, शुभम पटेल, आकाश गुप्ता, अमन साह, श्याम जायसवाल आदि रामनवमी महासमिति के लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp