Search

मनोहरपुर : उर्किया किशोर समाज सेवा समिति की बैठक आयोजित

Manoharpur (Ajay Singh) : किशोर समाज सेवा समिति उर्किया की एक बैठक सोमवार को जोगेंद्र नारायण महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति की क्रिया-कलापों की समीक्षा के अलावा वित्तीय आय व्यय के बारे जानकारी दिया गया. इसके साथ ही हर वर्ष की भांति आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में उर्किया मैदान में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-birth-anniversary-of-netaji-gayatri-parivar-youth-cell-performed-havan-yagya/">जमशेदपुर

: नेताजी की जयंती पर गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ ने किया हवन यज्ञ

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारी

इस आयोजन में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित करने एवं आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों को अलग-अलग कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई. इस बैठक में मुख्य रूप से कार्तिक चंद्र महतो, मेघनाथ महतो, संदीप पूर्ती, ओमप्रकाश महतो, रामधन पूर्ती, मोतीलाल महतो, श्यामसुंदर पूर्ती, मनमोहन महतो, नवीनचंद्र महतो आदि दर्जनों सदस्य उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp