Search

 
 
 

मनोहरपुर : सारंडा के लाईलोर पंचायत में रोजगार दिवस पर बैठक आयोजित

 
Manoharpur (Ajay Singh) : प्रखंड के सुदूरवर्ती सारंडा अंतर्गत लाईलोर पंचायत भवन में गुरुवार को रोजगार दिवस का आयोजन किया गया. रोजगार दिवस के अवसर पर पंचायत के मुखिया बिरसा कंडुलना की अध्यक्षता में बैठक की गई. बैठक में मनरेगा, पीएम आवास योजना, वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई. साथ ही पंचायत के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. इस बैठक में पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी समेत ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dvc-received-the-first-official-language-kirti-award-for-promoting-hindi/">धनबाद

: हिंदी को बढ़ावा देने के लिए डीवीसी को मिला प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही