Search

 
 
 

मनोहरपुर : लाईलोर स्कूल में मिड डे मील शेड और पेयजल की समस्या

 
Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती सारंडा के लाईलोर गांव का शुक्रवार को जिप सदस्य सह जिला परिषद के उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने दौरा किया. उन्होंने लाईलोर प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों से चर्चा की. बच्चों से पढ़ाई से संबधित सवाल भी पूछे. बच्चों ने सभी सवालों का सही जवाब दिया. विद्यालय के प्रधान शिक्षक मानकी सुलंकी ने स्कूल परिसर में खराब पड़े चापाकल की उन्हें जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्कूल में पेयजल की घोर समस्या है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-tata-sumo-hits-trailer-to-save-cyclist-seven-injured/">बहरागोड़ा

: साइकिल सवार को बचाने में टाटा सुमो ने ट्रेलर में ठोका, सात घायल
बच्चों को पीने का पानी के लिए स्कूल के बाहर जाना पड़ता है. पानी की समस्या से बच्चों के मिड-डे-मील पर भी असर पड़ रहा है. मिड-डे-मील भोजन तैयार करने के लिए विद्यालय में शेड भी नहीं है. उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने विद्यालय के प्रधान शिक्षक को आश्वस्त किया कि स्कूल परिसर में डीप बोरिंग जलमीनार और शेड का निर्माण कराया जाएगा. मौके पर विद्यालय के सहायक शिक्षक पार्वती खलखो एवं उनके साथ दौरे में गए ईरूश खाखा, महाबीर कोड़ा, हिंदू हेम्ब्रोम, अमीर लकड़ा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही