Search

 
 
 

मनोहरपुर : मधुमक्खी के हमले में अधेड़ घायल, सीएचसी में इलाजरत

 
Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर ढिपा पंचायत के बड़पोष गांव निवासी 50 वर्षीय शंभूनाथ महतो को मंगलवार शाम मधुमक्खियों ने काट लिया. इससे वह बुरी तरह घायल हो गया. परिजन उसे लेकर तत्काल सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया. परिजनों ने बताया कि शंभू बकरी चराने के लिए गांव के समीप जंगल वनगोड़ा गया हुआ था, तभी जंगल-झाड़ियों में चर रही उसकी एक बकरी को मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट लिया और वह बकरी वहां से भागकर शंभूनाथ के समीप पहुंच गई. तभी मधुमक्खियों ने शंभूनाथ पर भी हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया. मधुमक्खियों ने उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में काटा है. फिलहाल सीएचसी के चिकित्सकों की देखरख में घायल का इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tmh-doctor-arrested-for-torturing-his-wife/">जमशेदपुर

: पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में टीएमएच का डॉक्टर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही