Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : गाय शेड निर्माण में बिचौलिया हावी

Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर प्रखंड में पशुपालकों के नाम पर बन रहे गाय शेड निर्माण में भारी गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है. यह मामला पश्चिम पंचायत मनोहरपुर का है. गाय शेड निर्माण में बिचौलिया हावी है. मनरेगा योजना के तहत गाय शेड निर्माण में स्थानीय जॉब कार्डधारियों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है. बाहर के मजदूरों से काम कराया जा रहा है. गाय शेड का निर्माण स्वयं लाभुकों को कराना है, किंतु बिचौलिया हावी है. इस संबंध में जानकारी दिए जाने पर बीडीओ हरि उरांव ने इसे गंभीरता से लिया है. साथ ही पूरी मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. उल्लेखनीय है कि मनोहरपुर पश्चिमी पंचायत में कुल 9 गाय शेड का निर्माण होना है. इनमें से दो गायों के लिए शेड की प्राक्कलित राशि 71 हजार 112 रुपया है, जबकि 5 गायों के लिए बनने वाले शेड की प्राक्कलन राशि एक लाख 50 हजार 576 रुपया है. इसे भी पढ़ें : ट्रॉमा">https://lagatar.in/trauma-center-will-save-lives-approval-to-buy-equipment-worth-11-crores/">ट्रॉमा

सेंटर बचायेगा लोगों की जान : 11 करोड़ के उपकरण खरीदने की मंजूरी
परंतु निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुरूप नहीं हो रहा है. प्राक्कलन के तहत नींव के लिए डेढ़ फीट गड्ढा खोदना है, परंतु निर्माण में मात्र एक फीट ही गड्ढा खोदा गया है. इसके अलावा निर्माण में गिट्टी का भी प्रयोग होना है, परंतु यहां बन चुके गाय शेडों में गिट्टी का प्रयोग हुआ है या नहीं, यह जांच के बाद पता चल पाएगा. वहीं निर्माण कार्य में प्रयुक्त होनेवाली अन्य सामग्रियों की मात्रा और गुणवत्ता भी जांच के घेरे में है. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मनोहरपुर पश्चिमी पंचायत में कुल 200 जॉब कार्डधारी हैं. इन्हें काम न देकर दूसरे पंचायत से मजदूरों को लाकर काम कराया जा रहा है. मजदूरों के मुताबिक फिलहाल पंचायत में अभी तक 3 गाय शेड का निर्माण पूरा हो चुका है. एक का कार्य प्रगति पर है. काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि सभी कार्य उनलोगों ने ही किया है. ऐसी परिस्थिति में मनरेगा विभाग, वेंडर और बिचौलियों की मंशा क्या है, यह बात समझी जा सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-complaint-to-the-cm-about-the-role-of-banna-gupta-in-ram-navami-immersion-procession/">जमशेदपुर

: रामनवमी विसर्जन जुलूस में बन्ना गुप्ता की भूमिका की सीएम से शिकायत

शेड का निर्माण लाभुक को स्वयं ही करना है : बीडीओ

गाय शेड का निर्माण लाभुक को स्वंय ही करना है. किसी बिचौलिए के माध्यम से नहीं किया जाना है. जहां तक दूसरे पंचायत के मजदूरों के काम करने की बात है तो मनोहरपुर पश्चिमी पंचायत के मजदूर काम करना ही नहीं चाहते. इसीलिए दूसरे पंचायत के मजदूरों को काम पर लगाया गया है. निर्माण कार्य का जायजा लिया जाएगा और गड़बड़ी पाए जाने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी.

हरि उरांव, बीडीओ, मनोहरपुर

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही