Search

 
 
 

मनोहरपुर : कस्तूरबा स्कूल में बने ओपन जिम व बास्केटबॉल कोर्ट का मंत्री ने किया उद्घाटन

 
Manoharpur (Ajay Singh) : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मनोहरपुर मेदासाईं में गुरुवार को विशेष केंद्रीय सहायता मद से निर्मित ओपन जिम व बैडमिंटन कॉर्ट और  आनंदपुर में एमएसएम लैब सेंटर व बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन हुआ. इसके लिए दोनों स्थानों पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री व स्थानीय विधायक जोबा मांझी व विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला परिषद के उपाध्यक्ष रंजित यादव उपस्थित थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से विशेष केंद्रीय सहायता मद से निर्मित ओपन जीम, बैडमिंटन कॉर्ट एवं लैब व बास्केटबॉल कोर्ट का विधिवत्त उद्घाटन फीता काटकर किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-government-and-magistrate-guilty-of-taking-circle-sub-inspector-and-amin-hostage-in-bharania-village-sinku/">चाईबासा

: भरनिया गांव में अंचल उप निरीक्षक व अमीन को बंधक बनाने में सरकार व मजिस्ट्रेट दोषी – सिंकु

बेटियां खेल के क्षेत्र में कर रही बेहतर प्रदर्शन

[caption id="attachment_705273" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/20rc_m_48_20072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> फीता काट कर उद्घाटन करती मंत्री व जिप उपाध्यक्ष[/caption] मौके पर मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि छात्राओं को विद्यालय में पठन-पाठन के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का मौका मिलेगा. खेल के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं है. बच्चियां अपनी प्रतिभा के बल पर अपने भविष्य का निर्माण एवं देश का परचम लहरा सकती है. वहीं जिप उपाध्यक्ष रंजित यादव ने कहा कि आज जब बेटियां खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही है तो इससे प्रतिभाओं को निखारने में काफी मदद मिलेगी. इस मौके पर मनोहरपुर के बीडीओ हरि उरांव, सीओ रवीश राज सिंह, स्कूल के वार्डेन रिता प्रधान एवं सहायक शिक्षिका समेत स्कूल के छात्राएं उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही