Search

 
 
 

मनोहरपुर : प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का मंत्री ने किया उद्घाटन

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर प्रखंड स्तरीय खेलो झारंखड प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार को आनंदपुर स्थित संत जोसफ पल्स टू स्कूल चारबंदिया फुटबॉल मैदान में आयोजित हुआ. इसमें बतौर मुख्य अतिथि जोबा माझी उपस्थित थी. उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उद्घाटन किया. फाइनल खेल प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न मध्य व उच्च विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया. जिला स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विजेता प्रतिभागी बच्चों का चयन किया गया. इन सभी बच्चों को मंत्री जोबा माझी, प्रमुख दिलवर खाखा व जिप सदस्य विजय भेंगरा ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-animal-smuggling-is-being-done-in-angarpada-market-of-mazgaon-block/">चाईबासा

: मझगांव प्रखंड के अंगरपदा बाजार में की जा रही है पशु तस्करी

पंचायत प्रतिनिधि, पदाधिकारी व स्कूली बच्चे रहे मौजूद

मंत्री ने स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया. कहा कि राज्य सरकार स्कूल स्तर पर बच्चों को बेहतर खेल का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर इस तरह के खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है. जिससे बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें. आजकल खेलकूद के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं है. पढ़ाई के साथ-साथ खेल से भी बच्चे अपना भविष्य बना सकते हैं. क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी शालिनी डूंगडुंग ने कहा कि बेहतर खेल प्रदर्शन से बच्चों को जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. इस मौके पर आनंदपुर प्रखंड प्रमुख दिलवर खाखा, जिप सदस्य बिजय भेंगरा, थाना प्रभारी विकास दुबे, बीपीओ भानुप्रताप सुरीन, बीआरपी यशवंत कटियार, बीआरपी सच्चिदानंद महंती समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं व स्कूली बच्चे उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही