Search

 
 
 

मनोहरपुर : प्रखंड परिसर में आवासीय भवन का मंत्री जोबा माझी ने किया शिलान्यास

 
Manoharpur (Ajay Singh) : ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की ओर से मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड कर्मियों के लिए आवासीय भवन का निर्माण कराया जा रहा है. शुक्रवार को इसका विधिवत शिलान्यास बतौर मुख्य अतिथि मौजूद मंत्री सह स्थानीय विधायक जोबा माझी व विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने संयुक्त रूप किया. शिलान्यास के दौरान मंत्री जोबा माझी ने कहा कि मनोहरपुर प्रखंड के अधिकारियों व सहकर्मियों के लिए आवासीय भवन की कमी थी. इसका निर्माण बेहद हुई जरूरी था. इसके निर्माण से प्रखंड कर्मियों की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो रही है. उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण उक्त आवासीय भवन का निर्माण कार्य को सही ढंग से कराने को कहा. इस मौके पर बीडीओ हरि उरांव, सीओ रविशराज सिंह, सत्यम कंस्ट्रक्शन के संवेदक विनय ठाकुर, मुकेश उर्फ पिंटू हरलालका, जिप सदस्य व पंचायत समिति सदस्य, मुखिया समेत प्रखंड कर्मीगण उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-most-private-schools-submitted-details-of-fee-hike-to-dse-office/">जमशेदपुर

: अधिकांश प्राइवेट स्कूलों ने डीएसई ऑफिस को सौंपा फीस वृद्धि का ब्योरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही