Search

 
 
 

मनोहरपुर : हूल दिवस पर मंत्री जोबा माझी ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 
Manoharpur (Ajay Singh) : शुक्रवार को हूल दिवस पर मनोहरपुर और आनंदपुर में श्रद्धांजलि सभा एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. आनंदपुर मुक्तिपत्थर स्थित शहीद स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मनोहरपुर विधायक सह महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री जोबा माझी उपस्थित थी. मंत्री ने वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव की प्रतीमा पर माल्यार्पण कर झारखंड के अन्य वीरों को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उन्होंने कहा कि हूल दिवस अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ का प्रतीक है. आजादी की लड़ाई में सिदो-कान्हू, चांद-भैरव व झारखंड के अन्य वीर सपूतों का अहम योगदान रहा था. हमें अपने वीर शहीदों पर गर्व है और वे उन्हें कोटी-कोटी नमन करतीं हैं. इस मौके पर हूल मुक्तिपत्थर समिति के प्रमुख सुशील हेंब्रोम, बिनोद हेंब्रोम, शिवनाथ हांसदा, दिलीप मरंडी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सेमीफाइनल">https://lagatar.in/team-india-can-reach-the-semi-finals-but-there-will-be-pressure-to-win-the-title-chris-gayle/">सेमीफाइनल

में पहुंच सकती है टीम इंडिया, पर खिताब जीतने का रहेगा दबाव : क्रिस गेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही