Manoharpur (Ajay Singh) : समीज के पारलीपोश स्थित विश्व कल्याण आश्रम में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में रविवार को महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा माझी शामिल हुईं. उनके पहुंचने पर आश्रम के प्रभारी व स्थानीय लोगों ने मंत्री का स्वागत किया. वहीं मंत्री ने आश्रम में पधारें द्वारिका पीठाधीश्वर पीठ के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज से मुलाकात की तथा उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान मंत्री जोबा माझी ने आश्रम व क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. मंत्री लगभग तीन से चार घंटे तक आश्रम में रही एवं आयोजित भंडारे में शामिल हुई. महाभोग प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात् वे वहां से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bjp-meeting-regarding-pm-public-welfare-awareness-campaign/">नोवामुंडी
: पीएम जन कल्याणकारी जागरूकता अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक [wpse_comments_template]
मनोहरपुर : विश्व कल्यान आश्रम पहुंची मंत्री जोबा माझी, जगदगुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

Leave a Comment