Search

 
 
 

मनोहरपुर : शहीद सिंगराय होनहागा को मंत्री जोबा मांझी व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

 
Manoharpur (Ajay Singh) : झारखंड राज्य आंदोलनकारी एवं झामुमो नेता स्व. सिंगराय होनहागा के शहादत दिवस पर शुक्रवार को लाइलोर चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि मंत्री जोबा मांझी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड आंदोलनकारी एवं झारखंड पार्टी(डी) के पूर्व वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा उपस्थित थे. इस मौक पर मंत्री जोबा मांझी व झारखंड आंदोलनकारी नेता अशोक वर्मा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद सिंगराय होनहागा को नमन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. जोबा मांझी ने कहा कि अलग झारखंड राज्य बनाने में शहीद सिंगराय होनहागा का अहम् योगदान रहा है, तथा जल जंगल जमीन व शोषण के खिलाफ संघर्ष करते हुए शहीद हो गए थे. सिंगराय होनहागा पार्टी के सच्चे सिपाही थे. उनके सपनों का झारखंड बना कर ही हम सभी उनके सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-meeting-held-regarding-janmashtami-fair-at-podahat-subdivision-office/">चक्रधरपुर

: पोड़ाहाट अनुमंडल कार्यालय में जन्माष्टमी मेला को लेकर बैठक आयोजित

जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी

उन्होंने राज्य के हेमंत सरकार के उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना समेत अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सड़क, पुल-पुलिया आदि विभिन्न विकास कार्यों के बारे जानकारी दी. झारखंड आंदोलनकारी नेता अशोक वर्मा ने कहा कि वे स्वयं शहीद देवेंद्र मांझी व स्व. सिंगराय होनहागा के समकालीन रहे साथियों संग कंधे से कंधा मिलाकर जल जंगल जमीन और अलग झारखंड राज्य के लिए उनके साथ आंदोलन किया हूं. चूंकी इस आंदोलन में कई आंदोलनकारी नेता शहीद हुए. उन्होंने कहा कि शहीद परिवार के लोगों को उचित सम्मान मिलना ही चाहिए. इस मौके पर कई वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया. इस मौके पर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मानुएल बेक, रौशन मूर्मू, अमर महतो, अजहर अली, मो. उमर, दुबराज किंबो, बिनोद सिंह, नागेंद्र महतो, मधु लोहार, बहादुर मुर्मू समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष व युवा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही