Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : पशु मेला सह प्रदर्शनी का मंत्री जोबा माझी ने किया उद्घाटन

Manoharpur (Ajay Singh) : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शुक्रवार को प्रखंड परिसर में पशु मेला सह प्रदर्शनी आयोजित किया गया. उद्घाटन में मुख्य अतिथि महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा मंत्री जोबा मांझी उपस्थित हुई. मंत्री जोबा माझी की उपस्थिति में पशु मेला सह प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया गया. बॉयलर कुक्कुट पालन योजना अंतर्गत मनोहरपुर, आनंदपुर प्रखंड के पशुपालकों को गाय एवं बतख के चूजों का वितरण किया गया. प्रखंड कृषि कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पशुपालकों को 20 दुधारू गाय एवं 250 बतख चूजा प्रदान किया गया. इस अवसर पर प्रखंड के उत्कृष्ट पशुपालकों को भी पुरस्कृत किया गया.
[caption id="attachment_564193" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Manoharpur-Pashu-Mela-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पशु मेला में उपस्थित लोगों को संबोधित करती मंत्री जोबा माझी.[/caption]
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-co-operative-college-team-won-by-defeating-workers-college-in-volleyball-match/">जमशेदपुर

: वॉलीबॉल मैच में वर्कर्स कॉलेज को पराजित कर को-ऑपरेटिव कॉलेज की टीम विजेता

उद्घाटन के दौरान ये लोग थे उपस्थित

उद्घाटन में दौरान उपस्थित जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुधाकर सिंह मुंडा, प्रखंड प्रमुख गुरुवारी देवगम, आनंदपुर प्रखंड प्रमुख दिलवर खाखा, जिप सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, बीस सूत्री उपाध्यक्ष किशोर कुमार खलखो, बीडीओ हरी उरांव, सीओ रविशराज सिंह मौजूद थे. सभी ने संयुक्त रूप से पशुपालकों के बीच दुधारू गाय एवं बतख चूजे बांटे. मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि सरकार की इस योजना से पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जोड़ा जा रहा है. दुधारू पशु, बतख, मुर्गी पालन से अंडा व मांस उत्पादन में वृद्धि होगी जिससे लोग आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार से जुड़ेंगे. शत प्रतिशत अनुदान में दुधारू पशु व अंडे देने वाले बतख चूजों का लाभुकों के बीच वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : पीरटांड़">https://lagatar.in/pirtand-tribals-celebrated-baha-festival-on-parasnath-mountain/">पीरटांड़

: पारसनाथ पहाड़ पर आदिवासियों ने मनाया बाहा पर्व  

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं पशुपालक - जोबा माझी

जिप सदस्य सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने कहा कि क्षेत्र के हर पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार योजनाएं चला रही है. उसे धरातल पर सफल बनाने के लिए सभी पशुपालकों को पशुधन योजना से जोड़ने पर बल दिया. मौके पर क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी शालिनी डूंगडुंग, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजेंद्र बढ़ा, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस घोलट्कर, मनोहरपुर, आनंदपुर प्रखंड के अधिकारी व कर्मी समेत पशुपालक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही