Search

 
 
 

मनोहरपुर : मंत्री जोबा मांझी ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

 
Manoharpur (Ajay Singh) : महिला कल्याण, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा मंत्री जोबा मांझी ने मनोहरपुर के कई पूजा पंडालों का उद्घाटन किया. मंत्री जोबा मांझी, जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव एवं बीडीओ शक्ति कुंज ने संयुक्त रूप से शनिवार को मनोहरपुर हाजरा देवी स्थान दुर्गा पूजा पंडाल, संत नरसिंह आश्रम दुर्गा पूजा समिति, लाइनपार दुर्गा पूजा समिति एवं साइडिंग दुर्गा पूजा समिति का फीता काटकर उद्घाटन किया. इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिया गया. मौके पर उन्होंने मां के दरबार में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Manoharpur-Udghatan-Joba-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : पुलिस">https://lagatar.in/two-news-from-palamu-including-tribute-paid-to-brave-martyred-soldiers-in-police-line/">पुलिस

लाइन में वीर शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि समेत पलामू की दो खबरें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Manoharpur-Udghatan-Joba-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने भगवती मां दुर्गा से प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि की कामना की. वहीं मंत्री सह विधायक जोबा मांझी ने लोगों से दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की और दुर्गा पूजा की बधाई व शुभकामनायें दीं. मौके पर हाजरा पूजा कमेटी के संरक्षक प्रताप महंती, अध्यक्ष विजय यादव, सचिव सूरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष राधेश सिंह, संत नरसिंह आश्रम दुर्गा पूजा समिति के अरविंद गुप्ता, सचिव प्रकाश शाह उर्फ डब्लू, राजेश हरलालका, बसंत हरलालका, अंशु सिंह समेत पूजा समिति के सदस्यगण और अन्य लोग उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Manoharpur-Udghatan-Joba-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही