Search

 
 
 

मनोहरपुर : एनसी जांच केंद्र का मंत्री जोबा मांझी ने किया उद्घाटन

 
Manoharpur (Ajay Singh) : गुरुवार को मनोहरपुर प्रखंड के अंर्तगत सभी आंगनबाड़ी केंद्र स्थित एनसी जांच केंद्र का शुभारंभ हुआ. इसी क्रम में मनीपुर एवं मेदासाईं आंगनबाड़ी केंद्र में भी एनसी जांच केंद्र का मंत्री जोबा माझी व जिप उपाध्यक्ष रंजित यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित व फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया. इस मौके पर मंत्री जोबा माझी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में एनसी जांच केंद्र के खुल जाने से विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा. गर्भवती महिलाओं को एनसी जांच के लिए अन्यत्र जाना नहीं पड़ेगा. इससे गर्भावस्था के दौरान जच्चा-बच्चा सुरक्षित रहेंगे. इस अवसर पर स्थनीय मुखिया पूजा कुजूर, बीडीओ हरि उरांव, सीओ रवीश राज सिंह, सीडीपीओ गीता सोय, आंगनबाड़ी की सभी सहिया, सेविका व स्वास्थ्यकर्मी, एएनएम आदि उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-former-mandal-president-of-bjp-late-dr-met-the-family-members-of-pramod-gop-goswami/">चाकुलिया

: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष स्व. प्रमोद गोप के परिजनों से मिले डाॅ. गोस्वामी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही