Search

 
 
 

मनोहरपुर : आनंदपुर-पेटेर भाया पाटूंगा पीसीसी सड़क का मंत्री जोबा मांझी ने किया शिलान्यास

 
Manoharpur (Ajay Singh) : गुरुवार को आनंदपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र आनंदपुर-पेटेर भाया पाटूंगा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत (आर्यू) ग्रामीण विकास विभाग चक्रधरपुर से बनने वाले 6 किलोमीटर पीसीसी ग्रामीण मुख्य सड़क का मंत्री जोबा मांझी ने विधिवत फिता काटकर शिलान्यास किया. मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि ठेकेदार सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण करें. सड़क की गुणवत्ता में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों को सड़क निर्माण के दौरान खड़े रहकर काम कराने को कहा. चूंकी यह सड़क की हालत लंबे समय से काफी जर्जर हाल में है. जिससे इस सड़क पर चलना लोगों के लिए काफी मुश्किल भरा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-women-of-parsudih-society-colony-celebrated-sawan-sindhara-festival/">जमशेदपुर

: परसुडीह सोसाइटी कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन सिंधारा महोत्सव

ग्रामीणों ने मंत्री जोबा माझी का किया धन्यवाद

इस बहुप्रतीक्षित सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने मंत्री सह स्थानीय विधायक जोबा मांझी से गुहार लगाई थी. उन्हीं के प्रयास से इस जर्जर सड़क का निर्माण होनेवाला है. सड़क का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है. वहीं ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए मंत्री सह विधायक जोबा मांझी को धन्यवाद दिया है. इस मौके पर आर्यू विभाग के जेई, ठेकेदार समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही