Search

 
 
 

मनोहरपुर : गुवा गोलीकांड के शहीदों को मंत्री जोबा मांझी ने दी श्रद्धांजलि

 
Manoharpur (Ajay Singh) : झारखण्ड आंदोलकारी वीर शहीदों की याद में गुरुवार को गुवा शहीद स्थल एवं सलाई शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड की समाज कल्याण व महिला बाल विकास मंत्री जोबा मांझी उपस्थित थी. मंत्री ने पारंपरिक तरीके से सभी वीर शहीदों को श्रद्धासुमान अर्पित कर नम आँखों से श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत अलग झारखंड राज्य बना है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bamboos-engaged-in-the-construction-of-water-tank-are-inviting-accident/">चाईबासा

: पानी टंकी के निर्माण में लगे बांस दे रहे हैं दुर्घटना को निमंत्रण
[caption id="attachment_413769" align="aligncenter" width="504"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/manoharpur-shahid-2.jpeg"

alt="" width="504" height="336" /> मंत्री का स्वागत करते लोग[/caption]

शहीदों को हमेशा मिलेगा सम्मान : जोबा मांझी

उनके सपनों का राज्य झारखंड को बनाना एवं अंतिम लोगों तक विकास पहुँचना हमारी प्राथमिकता है. इसके लिए हम सभी की भागीदारी अहम है. ऐसे ही उन वीर शहीदों का सही मायने में सच्ची श्रधांजलि होगी. वहीं मंत्री जोबा मांझी के सलाई स्थित शहीद स्थल पहुंचने पर गंगदा पंचायत के मुखिया एवं वरिष्ठ आजसु नेता सुकराम सांडिल उर्फ राजू सांडिल ने पुष्प गुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को मुखिया सह आजसु नेता राजू सांडिल, झामुमो समेत विभिन्न पार्टी के कार्यकर्त्ता एवं स्थानीय ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही