Search

 
 
 

मनोहरपुर : ठेका मजदूरों की छंटनी के विरोध में की बैठक

 
Manoharpur : मंगलवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत मजदूरों ने सेल चिड़िया ऑफिस के सामने सामूहिक रूप से जमा होकर एक जुटता का परिचय दिया. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के अध्यक्ष रामा पांडे, बीएमएस के महामंत्री राजेश विश्वकर्मा ने कहा की मजदूर ही सर्वोपरि है, मजदूरों से यूनियन चलती है ना की यूनियन से मजदूर. इसलिए मजदूर की एकता मजदूरों को जीत दिला सकती है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-people-of-bengali-community-performed-vipadtarini-puja-with-reverence/">आदित्यपुर

: बंगाली समुदाय के लोगों ने श्रद्धाभाव से की विपद्तारिणी पूजा
मजदूरों ने एक स्वर में कहा की 8 तारीख से बोकारो में होने वाली मीटिंग का रिजल्ट को देखा जाएगा. उसके बाद आंदोलन की रूप रेखा बनायी जाएंगी. मंत्री, विधायक, सांसद, जिला प्रशासन सभी के पास जाकर मदद के लिए गुहार लगाया जाएगा. जरूरत पड़ने पर जिला उपायुक्त कार्यालय में जाकर सभी मजदूर धरने पर बैठेंगे. मौके पर रोबी लकड़ा, घनश्याम हरिजन, अर्जुन तांती, चरकू पान, लक्ष्मण हुरद, गंगा ठाकुर समेत दुबिल, छोटानागरा, साइडिंग, गिंडुंग आदि दर्जनों गांव के मजदूर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही