Search

 
 
 

मनोहरपुर : पान तांती समाज के अध्यक्ष बने मोतीलाल दास एवं सचिव जितेंद्र दास

 
Manoharpur (Ajay Singh) : कोल्हान प्रमंडल पान तांती युवा समाज कल्याण समिति मनोहपुर ईकाई के बैनर तले मनोहरपुर बाजार स्थित शिशु मंदिर परिसर के धर्मशाला में रविवार को पान तांती समाज की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोती लाल दास ने की. बैठक में विभिन्न विधानसभा व प्रमंडल से आए समाज के वरीय पदाधिकारियों ने सगठन की जरूरतों को देखते हुए अपने विचार रखे. पान तांती एक होने और जाति विसंगति को दूर करने और समुदाय के अंतिम व्यक्ति को भी समाज से जोड़े रखने के लिय गहन चिंतन किया गया. प्रखंड स्तरीय पान तांती संगठन का विस्तार करने के लिए सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Manoharpur-Pan-Tanti-1.jpg"

alt="" width="1024" height="461" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rss-literature-center-inaugurated-at-swadeshi-mela/">जमशेदपुर

: स्वदेशी मेला में आरएसएस के साहित्य केंद्र का हुआ उद्घाटन
इसमें अध्यक्ष मोती लाल दास और उपाध्यक्ष मनोज दास, जय कृष्ण दास, सचिव जितेंद्र दास एवं सह सचिव राकेश दास, सुकलाल दास और दिलीप दास को चुना गया. वहीं गोविंद चंद्र दास को कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष पद के लिए कमल दास को चुना गया है. संगठान सचिव मदन दास और जनार्दन दास को चुना गया है. सगठन का संरक्षक उत्तम दास, रोहित पान को बनाया गया है. समिति के सफल संचालन के लिये सलाहकार के रूप में शत्रुघ्न तांती और महेंद्र दास को पदभार सौंपा गया. चिरिया के पत्रकार संन्यासी नाग को मीडिया प्रभारी बनाया गया है. पान तांती समाज समिति के नव गठित पदाधिकारी एवं सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया. सभी चुने गए लोगों को समाज में एकता बनाए रखने व पद के प्रति जिम्मेदारी ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करने की शपथ दिलाई गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही