Search

 
 
 

मनोहरपुर : छोटानागरा में सांसद गीता कोड़ा ने पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास

 
Manoharpur (Ajay Singh) : पश्चिम सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा एवं जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू द्वारा संयुक्त रूप से शुक्रवार को सारंडा के छोटानागरा, सोनापी में एक पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया. साथ ही कोलपोटका एवं बरंगा पंचायत स्थित चार सरना स्थल की चहारदीवारी व घुमकुड़ीया भवन निर्माण का भी शिलान्यास किया. ग्रामीण पीसीसी सड़क का निर्माण एमआई विभाग एवं अन्य सभी योजना कल्याण विभाग जिला चाईबासा के द्वारा निर्माण कराया जा रहा है. वहीं सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि सुदूरवर्ती सारंडा के विभिन्न गांवों को छोटानागरा व मनोहरपुर से जोड़ने वाली ग्रामीण मुख्य सड़क का निर्माण काफी महत्वपूर्ण है. जिससे स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-a-village-in-the-district-where-people-were-afraid-of-meeting-the-police-now-they-reach-the-police-station/">चाईबासा

: जिले का एक ऐसा गांव जहां लोग पुलिस से मिलने से डरते थे, अब पहुंचते हैं थाने

ग्रामीणों ने सांसद को विभिन्न समस्याओं के बारे में दी जानकारी

चूंकि इस सड़क के निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के वर्षों पुरानी मांग रही है. उन्होंने नए पीसीसी सड़क व सरना स्थल की चहारदीवारी निर्माण को लेकर संवेदकों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने तथा स्थानीय ग्रामीणों को भी पीसीसी सड़क एवं चहारदीवारी के निर्माण कार्य को सही ढंग से कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा. सांसद गीता कोड़ा को स्थानीय ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं एवं योजनाओं के बारे जानकारी दी. साथ ही उन सभी विकास कार्यों को भी अतिशीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया. इस मौके पर जिप सदस्य सह कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश महतो वशिष्ठ यादव, सीताराम गोप, सन्नी लुगून, राजेश सांडील, बागी चंपीया, गोनों चंपीया समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही