Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : नवदुर्गा चंडी यज्ञ संपन्न, मां दुर्गा की शोभा यात्रा में भक्त हुए शामिल

Manoharpur (Ajay Singh) : श्री श्री सिंहवाहिनी नवदुर्गा मंदिर में आयोजित छह दिवसीय नवचंडी यज्ञ हवन पूजन की पूर्णाहुति के साथ शुक्रवार को संपन्न हो गया. यज्ञ संपन्न होने के उपरांत मां दुर्गा की भव्य शोभा यात्रा संत नरसिंह आश्रम परिसर से निकाली गई. शोभा यात्रा नगर भ्रमण में भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष व युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया. शोभा यात्रा पूरे नगर भ्रमण के पश्चात पुनः आश्रम परिसर में पहुंच कर संपन्न हुई. इस दौरान आयोजित भंडारा में भक्तों के बीच महाभोग का वितरण किया गया. नवचंडी यज्ञ आयोजन को सफल बनाने में समिति के प्रमुख राजेश हरलालका, अरविंद गुप्ता, रजनीश साह, पिंकी डागा, सुभम् पटेल, आशीष राय, चंडी हरलालका, सुमित साह, पिंटू हरलालका समेत स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ेंसरायकेला">https://lagatar.in/seraikelas-nanha-jagannath-mahato-honored-with-best-student-award/">सरायकेला

का नन्हा जगन्नाथ महतो बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही