Search

 
 
 

मनोहरपुर : नक्सली बंद से दूसरे दिन आम जनजीवन हुआ प्रभावित

 
Manoharpur (Ajay Singh) : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों का दो दिवसीय बंद के दूसरे दिन शुक्रवार को भी असरदार रहा. झारखंड बंद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है. बंदी के दूसरे दिन भी जरूरी चीजों को छोड़कर निजी व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं बैंक, पेट्रोल पंप आदि अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रहे. वहीं बंद के चलते दूसरे दिन भी स्थानीय व लंबी दूरियों के मालवाहक व यात्री बसें स्टैंड में खड़ी रही. इससे आम जन जीवन पर व्यापक असर देखने को मिला. इसे भी पढ़ें : परसुडीह">https://lagatar.in/parsudih-40-thousand-rupees-stolen-from-donation-box-in-shiva-temple-of-market-committee/">परसुडीह

: बाजार के शिव मंदिर में दानपेटी से 40 हजार रुपए चोरी
दूसरी ओर बंद के दौरान चिड़िया (सेल) के ठेका श्रमिक शुक्रवार को भी काम पर नहीं गए, जिससे मनोहरपुर आयरन ओर माइंस चिड़िया (सेल) के खदान में लौह अयस्क की खनन व ढुलाई कार्य पूरी तरह बाधित रही. जहां दो दिवसीय माओवादी बंद से सेल को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है, वहीं स्थानीय छोटे-बड़े व्यावसायिक वर्गों के अलावा रोजमर्रा का काम काज करने वाले श्रमिकों के आम जनजीवन पर इसका व्यापक असर देखने को मिला. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही