Search

 
 
 

मनोहरपुर : नक्सलियों के लिए लेवी वसूलने वाला नक्सली समर्थक गिरफ्तार, एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस समेत कई सामान बरामद

 
Kiriburu / Manoharpur (Shailesh/Ajay) : किरुबुरू सेल महाप्रबंधक के नाम से दो करोड़ की लेवी मांगने के आरोप में पुलिस ने एक नक्सली समर्थक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसके पास से देसी कट्टा, राशिद, वायरलेस समेत अन्य सामग्री बरामद किया है. नक्सली समर्थक का नाम हाबिल होरो है. उसे मनोहरपुर पुलिस ने बीते रात गिरफ्तार किया. एसडीपीओ दाऊद किडो एंव किरीबुरु के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाबिल होरो को पुलिस टीम की मदद से आरटीसी चौक के पास वाहन जांच के दौरान पकड़ा.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-5-arrested-in-the-robbery-case-after-taking-the-truck-driver-hostage/">जमशेदपुर

: ट्रक चालक को बंधक बना लूट मामले में 5 गिरफ्तार

घर पर छापेमारी में मिला कई सामान

इस मामले को लेकर पुलिस ने एक संवाददाता सम्मेलन कर जानकारी दी. दोनों अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि 20 जुलाई को करीब 7.30 बजे वरीय पदाधिकारी से गुप्त सूचना मिली कि आनन्दपुर से मनोहरपुर की तरफ एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर हथियार के साथ कहीं जा रहे है. सूचना पर मनोहरपुर आरटीसी चौक के पास पुलिस ने चेकिंग लगाकर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम हाबिल होरो और पता मनोहरपुर के तिरला गाँव बताया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस तथा प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का चार लेवी पर्चा बरामद किया गया. उक्त अभियुक्त से पूछताछ के बाद तथा उसके तिरला स्थित घर पर छापेमारी की गई तो वहाँ से भाकपा माओवादी का एक लेवी पर्ची, दो वौकी-टौकी, चुनाव बहिष्कार संबंधित पर्ची बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-elderly-womans-condition-critical-due-to-snakebite-in-manoharpur-raidih-treated-in-chc/">मनोहरपुर

: रायडीह में सर्पदंश की शिकार बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर, सीएचसी में इलाजरत

कैसे मांगी गई थी रंगदारी

बीते 10 जून की रात को किरीबुरू-मेघाहातुबुरु सेल के महाप्रबंधक से एक करोड़ लेवी मांगने को लेकर नक्सली समर्थक हाबिल होरो ने अपने अन्य साथी के साथ 10 जून की देर रात लोडिंग पॉइंट पर कार्यरत सेल कर्मी को एक लेटर देकर महाप्रबंधक के नाम से दो करोड़ लेवी की मांग की थी. उस वक्त इनके पास वॉकी-टॉकी देख सेलकर्मियों को पहले लगा की ये दोनों रेलकर्मी होंगे. बाद में जब वॉकी-टॉकी पर आवाज सुनाई दी की काम हुआ या नहीं तब उन्हे समझते देर न लगी की यह लोग नक्सली समर्थक हैं.
इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-seeing-the-forest-department-smugglers-ran-away-leaving-a-truck-laden-with-wood-worth-2-5-lakhs/">बंदगांव

: वन विभाग को देख 2.5 लाख कीमत की लकड़ी लदे ट्रक छोड़ भागे तस्कर

हाबिल होरो के विरुद्ध कई मामले हैं दर्ज

गिरफ्तार हाबिल होरो पहले माओवादी संगठन के लिये राशन सामग्री, जरूरी समान व लेवी वसूली का कार्य करता था. हाबिल होरो ने खुंटी जिला के जलकंडा निवासी नवीन नामक पीएलएफआई नक्सली के साथ मिलकर ओडिशा के बिमलागढ़ में वर्ष 2011 में बैंक डकैती किया था. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में अलग-अलग लेवी वसूलने, आर्म्स एक्ट, पोस्टरबाजी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज है. हाल ही में वह खुंटी जेल से छुटने के बाद मुखिया चुनाव में दिघा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी इग्नेश बारला के पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही