Search

 
 
 

मनोहरपुर : नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी, लोगों में दहशत

 
Manoharpur (Ajay singh) : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा मनोहरपुर थाना क्षेत्र में कई जगह पोस्टरबाजी की गई है. इससे लोगों में दहशत का माहौल है. शुक्रवार की सुबह मनोहरपुर घाघरा पुलिया, बुड़ाहुडी व ब्लॉक चौक सड़क के किनारे चौक-चौराहों और कई जगहों पर बैनर लगे और पोस्टर सड़क किनारे फैला दिखा. बैनर और पोस्टर में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के पूर्वी रीजनल ब्यूरो द्वारा संगठन के शहीद साथियों की याद में तीन जून से तीन अगस्त तक स्मृतिसभा आयोजित करने का आह्वान किया गया है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-all-three-congress-mlas-accused-cash-scandal-freed-from-suspension-rajesh-thakur-announced/">BREAKING

: कैश कांड के आरोपी कांग्रेस के तीनों विधायक हुए निलंबन मुक्त, राजेश ठाकुर ने की घोषणा
इसके अलावा नक्सली संगठन द्वारा कोल्हान वन क्षेत्र में सीआरपीएफ कैम्प लगाने का विरोध जताया गया है. वहीं पोस्टरबाजी में विशेषकर सामान नागरिक संहिता विभिन्न धर्मावलंबियों और राष्ट्रीयता पर हिन्दुत्ववादी फासीवाद का हमला है, ``धर्मनिरपेक्ष जनवाद तथा राष्ट्रीयता के आत्मनिर्णय के अधिकार हेतु संघर्ष करें. फासीवादी प्रतिक्रांतिकारी सूरजकुण्ड रणनीतिक योजना को परास्त करने हेतु जनप्रतिरोध आन्दोलन व जन युद्ध को तेज करने की अपील की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही