Search

मनोहरपुर : सरना कोड नहीं तो वोट नहीं, केंद्र सरकार जल्द लागू करे – तिला तिर्की

Manoharpur (Ajay singh) :  बारह पड़‌हा कुम्हार मुण्डा में सोमवार को बारह पड़हा उरांव सरना समिति की बैठक तिला तिर्की की अध्यक्षता में हुई. इसमें समाज के क्रियाकलापो व विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. विशेषकर सरना धर्म कोड एवं जनगना प्रपत्र सूची में दर्ज कराने एवं सरना धर्म को जल्द से जल लागू करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bike-collided-with-divider-on-nh-18-fourlane-two-youths-injured/">घाटशिला

: एनएच 18 फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवक घायल

समाज के लोग आंदोलन करने के लिए होंगे बाध्य

इसके लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रपती द्रौपदी मुरमू को मांगपत्र देने का निर्णय लिया गया. आदिवासी सरना समाज को आवाज बुलंद करने के लिए और समाज की एकता व संगठन की मज़बूती पर बल दिया गया. वहीं केन्द्र सरकार एवं राज्यपाल से भी सरना धर्म कोड को शीघ्र लागू करने एवं सार्थक पहल करने की अपील की गई. मौके पर तिला तिर्की ने कहा कि यदि सरना समाज की इस ज्वलंत समस्या को केंद्र सरकार व राज्यपाल अनदेखी करती है तो समाज के लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. वहीं आगामी चुनाव को देखते हुए समाज के लोगों ने निर्णय लिया कि सरना धर्म कोड नहीं तो वोट भी नहीं. इस बैठक में मुख्य रूप से बारह पड़हा कुम्हारमुण्डा पड़हा अध्यक्ष तिला तिकी देवन-पत्तरास कुजूर,सुकरा मिंज, रविन्द्र तिर्की आदि सदस्य समेत आदिवासी सरना समाज के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-birth-anniversary-of-netaji-gayatri-parivar-youth-cell-performed-havan-yagya/">जमशेदपुर

: नेताजी की जयंती पर गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ ने किया हवन यज्ञ
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp