Search

मनोहरपुर : ओलंपियाड के विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर के चिड़िया स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को ओलंपियाड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. ऑनलाइन हुई इस परीक्षा में देश भर के डीएवी स्कूल से कुल 150 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था. यह पुरस्कार गणित, विज्ञान और साइबर क्राइम के लिए आयोजित ओलंपियाड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवालों को दिया गया. इसके लिए स्कूल प्रांगण में एक सादे समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूल के प्राचार्य एसके झा और वरिष्ठ शिक्षक डी जेना ने परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-62nd-foundation-day-of-block-office-celebrated/">घाटशिला

: प्रखंड कार्यालय का मनाया गया 62वां स्थापना दिवस

मेहनत से ही हो सकती है लक्ष्य की प्राप्ति

इस परीक्षा में गोल्ड मेडल पानेवाले विद्यार्थियों में चिड़िया डीएवी के तनिश बगड़िया, हेमंत मोहंती, प्रेयस, सुगंधा, रचिता, आयुषी हरलालका, शुभोश्री लोहार, अनुष्का यादव, दिव्या महतो, अतुल मिश्रा, इशिका साहा, स्नेहिल, अभिज्ञान प्रकाश, हर्ष पाल एवं स्वप्निल दासगुप्ता के नाम हैं. इस दौरान उपस्थित संतोष कुमार, अभिलाषा, राकेश मिश्रा एवं प्राचार्य एस के झा को भी सम्मानित किया गया. मौके पर प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि कड़ी मेहनत से ही लक्ष्य की प्राप्ती होती है और भविष्य उज्जवल हो सकता है. इसके लिए उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp