Search

 
 
 

मनोहरपुर : रायकेरा में ओम हरिनाम अखंड संकीर्तन का हुआ समापन

 
Manoharpur (Ajay Singh) : रविवार को रायकेरा में आयोजित 8 प्रहर 24 घंटे का ओम हरिनाम अखंड संकीर्तन का समापन हो गया. पूर्णाहुति के बाद संकीर्तन में स्थापित घट को कोयल नदी में विसर्जित कर दिया गया. संकीर्तन में मनोहरपुर, आनंदपुर प्रखंड के अलावा घाटशीला, आसानबनी एवं पश्चिम बंगाल के पुरुलिया समेत सात संकीर्तन मंडलियों ने हिस्सा लिया. हरिनाम संकीर्तन से पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया. इस मौके पर श्रोताओं ने हरिसंकीर्तन का खूब आनंद उठाया. समापन के पश्चात आयोजक संकीर्तन मंडली रायकेरा कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-block-level-picketing-of-tribal-sengel-on-10th-to-implement-the-planning-policy/">जमशेदपुर

: नियोजन नीति लागू करने के लिए आदिवासी सेंगेल का प्रखंडस्तरीय धरना 10 को

संकीर्तन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

हरिनाम संकीर्तन वार्षिकोत्सव अनुष्ठान कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के प्रमुख जगदीशचंद्र महतो, मुख्यकर्ता भातुराम सांडील, अजय महतो, उमेशचंद्र नायक, गोकुलचंद्र महतो, मोहनचंद्र नायक, भुवनेश्वर महतो, श्रीराम भंज, रवीन्द्र कालिंदी, नकुलचंद्र महतो, पंकज महतो, प्रकाश महंती, जोगेंद्र नायक, जोगेश्वर महतो समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही