Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : मथुरापोष में ओम हरिनाम अखंड संकीर्तन का हुआ आयोजन

Manoharpur (Ajay Singh) : गुरुवार को होली के उपलक्ष्य पर अखंड ओम हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन हुआ. संकीर्तन का शुभारंभ कलश घट की शोभा यात्रा निकाल कर एवं घट स्थापित कर किया गया. कलश घट की शोभा यात्रा में 108 महिलाएं शामिल हुईं. शोभा यात्रा पूरे ग्राम का भ्रमण करने के पश्चात संकीर्तन स्थल पहुंची. इसके साथ ही 24 घंटे का ओम हरिनाम अखंड संकीर्तन का शुभारंभ किया गया. संकीर्तन में मनोहरपुर, आनंदपुर प्रखंड के छह संकीर्तन मंडलियों ने हिस्सा लिया. हरिनाम संकीर्तन से पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioners-meeting-regarding-matriculation-inter-examination-dc-gave-guidelines-for-conduct-of-malpractice-free-examination/">जमशेदपुर

: मैट्रिक इंटर परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर डीसी ने दिये दिशा-निर्देश

श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण किया गया

श्रोताओं ने हरिनाम संकीर्तन का खूब आनंद उठाया. आयोजन कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण किया गया. हरिनाम संकीर्तन अनुष्ठान कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के प्रमुख देवीलाल महतो, मुख्यकर्त्ता मुंडा घनश्याम महतो, बलदेव महतो, सुरेश चंद्र महतो, नवीन चांद महतो, भुवन महतो, रामनारायण महतो समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही