Search

 
 
 

मनोहरपुर : सावन के छठे सोमवारी पर महादेवसाल सहित विभिन्न शिवालयों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मिनी बाबा धाम के नाम से विख्यात महादेवसाल व मनोहरपुर, आनंदपुर अंचल क्षेत्र अंतर्गत सावन माह के छठे सोमवार को विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही बाबा भोले नाथ के जलाभिषेक हेतु शिवभक्तों का तांता लगा रहा. शिवालयों में बोल बम, हर हर महादेव से पूरा वातावरण शिवमय हो गया. इस दौरान मनोहरपुर संत नरसिंह आश्रम स्थित पतालेश्वर नाथ महादेव एवं मणिनाथ महादेव, कोलभंगा महादेव, गोपेश्वर महादेव आनंदपुर मुनि टूंगरी महादेव, समीज पार्लीपोष झाड़ेंश्वर महादेव एवं छोटानागरा स्थित नगड़ा महादेव आदि शिवालयों में रूद्राभिषेक पूजन समेत विभिन्न पूजा अनुष्ठान आदि का आयोजन हुआ. शिव भक्ति में लीन श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-children-of-baby-coaching-school-won-accolades-by-presenting-a-patriotic-program/">आदित्यपुर

: बेबी कोचिंग स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर लूटी वाहवाही

सावन माह शिवभक्ति के लिए सर्वोतम

[caption id="attachment_730398" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Manoharpur-Mahadevsahal.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> महादेवसाल में जलाभिषेक के लिए उमड़ी शिव भक्तों की भीड़.[/caption] आचार्य पंडित मथुरानंद तिवारी ने बताया कि सावन माह के सोमवारी को भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है, साथ-साथ हर संकट से मुक्ति मिलती है. विशेषकर सुहागन महिलाओं को भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा आराधना से अखंड सौभाग्य एवं सुख, शांति समृद्धि की प्राप्ति होती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही