Manoharpur (Ajay Singh) : जराईकेला थाना में बुजुर्ग महिला की हत्याकांड को लेकर पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया है. विदित हो कि बुजुर्ग महिला की हत्या के संबंध में जराईकेला थाना कांड संख्या 1/ 23 दिनांक- 14/01/23, धारा- 302 IPC दर्ज किया गया था. बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति का नाम कुजरी जतरमा है. उसने पुलिस के समक्ष पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jfc-beat-bengaluru-fc-6-0-in-the-final-of-jsw-youth-cup/">जमशेदपुर
: जेएसडब्लयू यूथ कप के फाइनल में जेएफसी ने बेंगलुरू एफसी को 6-0 से हराया उसने कहा कि इस हत्या में स्वयं और उसके अन्य पांच साथी शामिल थे. उनमें से एक उसका भाई है. उसने कहा कि महिला उसके रिश्ते में नानी लगती थी. बुजुर्ग महिला से पैसे लेने के चक्कर में यह हत्या हुई है. अन्य आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. इस छापामरी दल में जराईकेला थाना प्रभारी आशीष भारद्वाज, पुअनि रविंद्र पांडेय, पुअनि अजय रविदास और अन्य जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]
मनोहरपुर : जराईकेला में महिला की हत्या के आरोप में एक गिरफ़्तार, जेल

Leave a Comment