Search

 
 
 

मनोहरपुर : राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

 
Manoharpur (Ajay singh) : आनंदपुर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ. उन्मुखीकरण के दौरान सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के प्रतिनिधि आशीष कुमार ने पीआरआई सदस्यों को आरकेएसके एवं एसएचडब्ल्यूपी कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इस कार्यक्रम के बेहतर संचालन को लेकर पीआरआई सदस्यों के महत्वपूर्ण भागीदारी और उनकी भूमिकाओं को भी रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय पर आरकेएसके कार्यक्रम एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों के पोषण में सुधार, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार, मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि, चोट और हिंसा को रोकना, नशीले पदार्थ के दुरुपयोग को रोकना से संबंधित जानकारी देना है. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-adivasi-ho-samaj-retired-organization-submitted-memorandum-to-the-land-acquisition-officer/">तांतनगर

: आदिवासी हो समाज सेवानिवृत्त संगठन ने भू-अर्जन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि रहे उपस्थित

इसके साथ ही साथ कम उम्र में विवाह, गर्भधारण एवं स्कूल ड्रॉपआउट के दुष्प्रभाव और इससे निपटने के लिए संभावित प्रयासों पर चर्चा की गई. ग्राम स्तर पर उपलब्ध विभिन्न समितियों जैसे ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति, ग्राम बाल संरक्षण समिति, विद्यालय प्रबंध समिति आदि को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया. मनोहरपुर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी अनिल कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों को भी अपने-अपने स्तर से लोगों को जागरूक करने का सलाह दी. वहीं, आनंदपुर के बीडीओ जयंत जेराम लकड़ा ने एनिमिया के बारे में बताया. कार्यक्रम में सी 3 के अशीष कुमार, ग्लोरिया तोपनो, गोवर्धन ठाकुर, घुंघरू दास, संगीता बोदरा, बीटीटी सबिता महतो, उप प्रमुख सुनिता कुमारी, मुखिया रोशनी खाखा, मुखिया सुमन देवी, सुषमा तोपनो, संजु देवी आदी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही