Manoharpur (Ajay Singh) : किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा तकनीकी संस्था सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के तत्वधान में किया गया. इसमें मनोहरपुर प्रखंड के चिन्हित पीआरआई मेंबरों ने हिस्सा लिया. वहीं उन्मुखीकरण के दौरान सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के प्रतिनिधि आशीष कुमार ने उपस्थित सदस्यों को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की तथा इस कार्यक्रम के बेहतर संचालन हेतु सदस्यों के महत्वपूर्ण भागीदारी और उनकी भूमिकाओं को भी रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर किशोरियों के पोषण में सुधार, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार, मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि, हिंसा व नशीले पदार्थ से दूर रहने संबंधित जानकारी देना है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-training-given-to-brp-crp-teachers-and-volunteers-of-jhinkapani-and-tonto-block/">चाईबासा
: झींकपानी व टोंटो प्रखंड के बीआरपी, सीआरपी, शिक्षक व वॉलिंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण
फ्लू पर स्वास्थ्य मंत्री का बयान- डरने की जरूरत नहीं है, जब-जब बर्ड फ्लू आया, हम ज्यादा मुर्गा खाये
: झींकपानी व टोंटो प्रखंड के बीआरपी, सीआरपी, शिक्षक व वॉलिंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण
समितियों को सुदृढ़ बनाने पर दिया बल
इसके साथ ही साथ कम उम्र में विवाह, गर्भधारण एवं स्कूल ड्रॉपआउट के दुष्प्रभाव एवं इससे निपटने के लिए संभावित प्रयासों पर चर्चा की गई. इस संबंध में ग्राम स्तर पर उपलब्ध विभिन्न समितियों जैसे ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति, ग्राम बाल संरक्षण समिति, विद्यालय प्रबंध समितियों को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया ताकि इनके प्रयासों से कम उम्र में विवाह, गर्भधारण और स्कूल ड्रॉपआउट जैसे समस्याओं को रोका जा सके. इस मौके पर समुदायिक चिकित्सा प्रभारी अनिल कुमार प्रखंड में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों को सलाह दी कि वह भी अपने-अपने स्तर पर निरीक्षण करें. इसे भी पढ़ें : बर्ड">https://lagatar.in/health-ministers-statement-on-bird-flu-there-is-no-need-to-be-afraid-whenever-bird-flu-comes-we-eat-more-chicken/">बर्डफ्लू पर स्वास्थ्य मंत्री का बयान- डरने की जरूरत नहीं है, जब-जब बर्ड फ्लू आया, हम ज्यादा मुर्गा खाये
Leave a Comment