Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : सोनुआ में रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से परिचालन बाधित

Manoharpur (Ajay Singh) : चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत हावड़ा-मुंबई रेल मुख्य मार्ग स्थित सोनुआ रेलवे स्टेशन में गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर तेज आंधी-बारिश से एक विशाल पेड़ गिर गया. पेड़ गिरने से ओएचई तार क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना के बाद से हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर पूरी तरह से रेल परिचालन बाधित हो गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर अचानक मौसम में आए परिवर्तन और तेज आंधी व बारिश के कारण सोनुआ रेलवे स्टेशन पर एक विशाल पेड़ रेलवे लाइन पर गिर गया. इससे अप और लूप लाइन पर रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया. पेड़ गिरने से ओएचई तार भी टूट गया. इस घटना के बाद से हावड़ा- मुंबई मार्ग पर जहां-तहां ट्रेनें खड़ी रही. हालांकि डाउन लाइन भी इसके कारण बाधित हुआ था, जिसे रेलवे कर्मचारियों ने दुरुस्त कर दिया. लेकिन अप लाइन अभी भी बाधित है. उसे ठीक करने का प्रयास जारी है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-congress-partys-sit-demonstration-in-front-of-the-block-headquarters-on-may-19/">घाटशिला

: कांग्रेस पार्टी का प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन 19 मई को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही