Search

 
 
 

मनोहरपुर : पान तांती समाज छात्र-छात्राओं को करेगा सम्मानित

 
Manoharpur (Ajay Singh) : कोल्हान प्रमंडल पान (तांती) समाज कल्याण समिति मनोहरपुर-आनन्दपुर प्रखंड ईकाई 9 जुलाई को "सम्मान समारोह" कार्यक्रम का आयोजन करेगा. प्रखंड ईकाई के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र दास ने पत्रकारों को बताया कि इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मनोहरपुर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह जिला परिषद के उपाध्यक्ष रंजीत यादव को आमंत्रित किया गया है. वर्ष 2023 में मैट्रिक व इंटर के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षा सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वजातीय शिक्षकों एवं समाज के सम्मानीय प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-due-to-the-establishment-of-shops-in-the-parking-zone-people-park-vehicles-on-the-side-of-the-road/">कोडरमा

: पार्किंग जोन में लगती है दुकानें, सड़क पर गाड़ियां, हो रही जाम की समस्या
इसके साथ ही समाज एवं राष्ट्र को सही राह दिखाने वाले हमारे स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं को भी आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा. प्रखंड ईकाई के सचिव मनोज दास ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समाज का शिक्षित होना अति आवश्यक है. इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिये स्वजातीय छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति अभिरुचि जगाने के लिये यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है. सचिव दास ने बताया कि प्रखंड के सभी क्षेत्रों से स्वजातीय भाई-बन्धु इस कार्यक्रम में आएंगे. इसके अलावा कोल्हान प्रमंडल के अन्य प्रखंड तांतनगर, मंझारी, जमशेदपुर, राज खरसावां, चाईबासा,नोवामुंडी, चक्रधरपुर आादि तथा कोल्हान प्रमंडल केंद्रीय कमेटी के सदस्य एवं पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही