Search

मनोहरपुर : ज्ञानेश्वरी ट्रेन से गिरकर पेंट्रिकार कर्मी की मौत

Manoharpur (Ajay Singh) : गुरुवार की सुबह डाउन ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से गिरकर पेन्ट्रीकार कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस दुर्घटना में उसके दोनों पैर कट गए. तत्काल उसे इलाज के लिए राउरकेला ले जाया गया. जहां रस्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय अभिनंदन सिंह के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. यह दर्दनाक घटना मनोहरपुर महादेवशाल के बीच टनल के भीतर घटित हुई. टनल के अंदर घायल अवस्था में पड़े पेन्ट्रीकार कर्मी को पीछे से आ रहे गुड्स ट्रेन के ड्राइवर ने देखा और इसकी सूचना नजदीक के स्टेशन मास्टर को दी. इसके बाद उसे इलाज के लिए राउरकेला ले जाया गया. हालांकि जब तक उसका इलाज हो पाता उससे पहले ही ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-three-day-gayatri-mahayagya-from-21st-rites-will-be-performed-free-of-cost/">चांडिल

: तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ 21 से, नि:शुल्क कराए जाएंगे संस्कार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp