Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : पान तांती समाज कल्याण समिति मेधावी छात्र-छात्राओं को करेगी सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh)कोल्हान प्रमंडल पान (तांती) समाज कल्याण समिति मनोहरपुर-आनंदपुर ईकाई के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन 09 जुलाई को किया जाएगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. समिति के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र दास ने पत्रकारों को बताया कि इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मनोहरपुर प्रखंड 20 सुत्री अध्यक्ष सह जिला परिषद के उपाध्यक्ष रंजित यादव को आमंत्रित किया गया है. वहीं वर्ष 2023 में मैट्रिक व इंटर के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेघावी छात्र-छात्राओं, शिक्षा सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वजातीय शिक्षकों एवं समाज के सम्मानीय प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही समाज एवं राष्ट्र को सही राह दिखाने वाले स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं को भी सम्मान दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-public-rights-protection-committee-will-lay-siege-to-the-forest-department-office-on-15th-made-strategy-after-meeting/">चाकुलिया

: जनाधिकार सुरक्षा कमेटी 15 को करेगी वन विभाग कार्यालय का घेराव, बैठक कर बनाई रणनीति

कोल्हान भर से शामिल होंगे लोग

समिति के सचिव मनोज दास ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समाज को शिक्षित होना अति आवश्यक है. इसी उद्देश्य की पुर्ति के लिए व स्वजातीय छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति अभिरुचि जगाने के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी क्षेत्रों से स्वजातीय भाई-बन्धु इस कार्यक्रम में आएंगे. इसके अलावा कोल्हान प्रमंडल के अन्य प्रखंड ईकाईयों जैसे तांतनगर, मंझारी, जमशेदपुर, राज खरसवां, चाईबासा, नोवामुंडी, चक्रधरपुर आादि तथा कोल्हान प्रमंडल केंद्रीय कमेटी के सदस्य एवं पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही