Search

 
 
 

मनोहरपुर : पान-तांती समाज ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 
Manoharpur(Ajay Singh) : कोल्हान प्रमंडल पान(तांती) समाज कल्याण समिति मनोहरपुर,आनंदपुर इकाई द्वारा रविवार को स्थानीय मनोहरपुर सार्वजनिक धर्मशाला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि मनोहरपुर प्रखंड 20 सुत्री अध्यक्ष सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. मौके पर मुख्य अतिथि व समाज के विशिष्ठ अतिथियों को कोल्हान पान-तांती मनोहरपुर, आनंदपुर इकाई की ओर से माल्यार्पण कर सभी का स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-shiva-temple-will-be-buzzing-on-the-first-monday-of-sawan/">चाकुलिया:

सावन की पहली सोमवारी पर गुलजार होंगे शिव मंदिर

आयोजन समिति को बधाई व शुभकामनायें दी

सम्मान समारोह के दौरान समाज के मैट्रिक, इंटर परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल तथा शिक्षाविद, प्रबुद्ध गणमान्य एवं स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि यादव ने कहा कि पान तांती समाज द्वारा मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाना काफी सराहनीय है. इसके लिए उन्होंने आयोजन समिति को बधाई व शुभकामनायें दी. मौके पर पान तांती समाज के पदाधिकारी समेत आमन्त्रित विशिष्ठ अतिथियों के द्वारा समाजहीत में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई. मौके पर मनोहरपुर आनंदपुर इकाई के अध्यक्ष सुरेशचंद्र दास, सचिव मनोज दास, जितेंद्र दास, जगदीशचंद्र भंज, मोतीलाल दास, कमल दास, रत्ना दास, द्वारिका दास, सुमन दास, सन्यासी दास, हरि दास, श्याम दास, उमकांत दास, सपन दास,जेसी भंज समेत तांतनगर, मंझारी, जमशेदपुर, राजखरसांवा, चाईबासा, नोवामुंडी, चक्रधरपर प्रखंड समिति समेत केंद्रीय समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण एवं स्थानीय समाज के महिला, पुरुष व नौजवान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-outstanding-notice-sent-from-sp-office-to-vice-president-of-bar-association-and-congress-leader/">आदित्यपुर

: एसपी कार्यालय से बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता को भेजा गया बकाया नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही