Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : पान तांति समाज ने मुकुंद राम तांती को पुण्यतिथि पर किया याद

Manoharpur (Ajay Singh) : झारखंड प्रदेश पान तांती कल्याण समिति की ओर से मंगलवार को मनोहरपुर में स्वतंत्रता सेनानी मुकुंद राम तांती की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई. जगदीशचंद्र भंज की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस मौके पर मोतीलाल दास ने समाज के लोगों से मुकुंद राम तांती के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया. उन्होंने समाज में व्याप्त समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को साथ मिलकर काम करना होगा. इस मौके पर मनोहरपुर पान तांति समाज के पदाधिकारी सुरेश चंद्र दास, मोतीलाल दास, गोविन्द चन्द्र दास, मनोज दास, राकेश दास, सुमन, गोपाल, युधिष्ठिर दास, सुरज दास, द्वारिका दास, कमल दास, संतोष दास, महेंद्र दास, राजेश दास तथा समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-safety-department-of-tata-steel-organizes-safe-talk-on-contractor-safety-management/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील के सेफ्टी डिपार्टमेंट ने कॉन्ट्रैक्टर सेफ्टी मैनेजमेंट पर सेफ टॉक का किया आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही