Search

 
 
 

मनोहरपुर : कोलपोटका में पंचायत स्तरीय राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित

 
Manoharpur (Ajay Singh) : सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (सी थ्री) के तकनीकी सहयोग से शनिवार को कोलपोटका गांव में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम कोलपोटका पंचायत के मुखिया अजित तिर्की की अध्यक्षता में हुई. इसमें सेविका, सहिया, एएनएम समेत पियर एजुकेटर वर्कर आदि ने हिस्सा लिया. जिसमें अर्धवार्षिक संवाद गोष्ठी, महिला उन्मुखीकरण, बाल विवाह आदि समस्याओं को रोकने के लिए मुखिया ने जमीनी स्तर पर इसे रोकने के लिए सबका सहयोग लेने पर जोर दिया. साथ ही सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सभी जनप्रतिनिधियों की भूमिका को अहम बताया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-fulpani-mountain-worship-done-with-pomp/">चाकुलिया

: धूमधाम से हुई फुलपानी पहाड़ पूजा

स्वास्थ्य संबंधी दी गई जानकारी

वहीं सी थ्री के प्रतिनिधि गोवर्धन ठाकुर ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बाल संरक्षण समिति पर आयरन गोली, युवा मित्र केंद्र, नशा पान, मानव तस्करी, महावारी, स्वपनदोष आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी. एनएनएम सुनीता महतो ने परिवार नियोजन, खून की कमी एवं स्वास्थ्य से संबधीत आदि के बारे में बताया. इस कार्यशाला में मुख्य रूप से मुखिया अजित तिर्की, सी थ्री गोवर्धन ठाकुर, कांति माला महतो, सुमन्ती लुगुन, श्वेता महतो, रोशनी तिग्गा, ललित महतो, हेवाली एक्का, सोमारी तिग्गा, चांदनी कच्छाप, सुक्वन्ती तांती, लक्ष्मण तिग्गा समेत एएनएम सेविका, सहिया, पियर एजुकेटर आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही