Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर प्रखंड भर के विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस आयोजित किया गया. इसमें पंचायत के मुखिया और प्रधानमंत्री आवास के लाभुक मौजूद रहे. लाभुकों को आवास जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. वहीं प्रखंड के रायडीह पंचायत भवन में आयोजित बैठक मुखिया अतेन सुरीन की अध्यक्षता में हुई. जिसमें प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया गया. इसके साथ ही जलसहिया के साथ शौचालय निर्माण को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई. इसमें उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी की ओर से जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे जानकारी दी गई. इस मौके पर पंचायत सचिव जयपाल सिंह मुदुईया, रोजगार सेवक आबिद हेंब्रोम,जलसहिया एवं प्रधानमंत्री आवास लाभुक आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-heads-of-tonto-block-submitted-memorandum-to-bdo/">चाईबासा
: टोन्टो प्रखंड के मुखियाओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]
मनोहरपुर : पंचायत स्तरीय पीएम आवास लाभुक दिवस आयोजित
Leave a Comment