Search

 
 
 

मनोहरपुर : ट्रेन से गिरकर यात्री घायल, गंभीर

 
Manoharpur(Ajay singh) : सोमवार को चक्रधरपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर डाउन गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आने से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. इस दुर्घटना में यात्री का बांया पैर कट गया है. घायल व्यक्ति टाटानगर का रहने वाला है. यात्री गीतांजलि ट्रेन से टाटानगर के लिए आ रहा था. चक्रधरपुर स्टेशन पर वह चलती ट्रेन में चढ़ने लगा. इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं चक्रधरपुर आरपीएफ पुलिस की मदद से घायल यात्री को चक्रधरपूर रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया. वहां स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमशेदपुर (टाटानगर) रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thousands-of-devotees-along-with-former-cm-raghuvar-performed-jalabhishek-of-baba-bhole-in-surya-dham-by-taking-water-from-the-river/">जमशेदपुर

: पूर्व सीएम रघुवर संग हजारों श्रद्धालुओं ने नदी से जल ले सूर्य धाम में बाबा भोले का किया जलाभिषेक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही