Manoharpur (Ajay Singh) : डाउन इस्पात ट्रेन से मनोहरपुर आ रहे यात्री के बैग में रखे करीब सवा लाख रुपये की चोरी हो गई. झारसुगडा निवासी दिलीप तिर्की शादी समारोह में शामिल होने मनोहरपुर आ रहे थे. राउरकेला स्टेशन पहुंचने पर वे पानी पीने ट्रेन से नीचे उतरे थे इस दौरान उन्होंने अपना बैग सीट पर ही छोड़ दिया था. जब वे वापस अपनी जगह पर आये तो देखा की उनका बैग वहां से गायब था. उन्होंने स्टेशन में ड्यूटी कर रहे आरपीएफ पुलिस को बताया. तभी इस्पात ट्रेन अपनी नियत समय पर मनोहरपुर स्टेशन की ओर रवाना हो गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-action-will-be-taken-against-those-who-disobey-the-order-dc-gave-instructions/">आदित्यपुर
: आदेश की अवहेलना करने वाले संवेदकों पर होगी कार्रवाई, डीसी ने दिए निर्देश
: सदर थाना पुलिस ने चलाया ट्रिपल राइड के विरुद्ध अभियान
: आदेश की अवहेलना करने वाले संवेदकों पर होगी कार्रवाई, डीसी ने दिए निर्देश
डी-8 बोगी से बरामद हुआ पैसे से भरा बैग
इस दौरान राउरकेला आरपीएफ ने इसकी जानकारी मनोहरपुर आरपीएफ को दी. जहां इस्पात ट्रेन के मनोहरपुर पहुंचने पर आरपीएफ थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर राजेश रौशन, एएसआई प्रवीण रजक व अन्य आरपीएफ जवानों ने इस्पात ट्रेन की जांच पड़ताल में जुट गए. जांच के दौरान आरपीएफ पुलिस ने इस्पात ट्रेन के डी-8 बोगी से पैसे से भरे उक्त बैग को बरामद कर लिया. आरपीएफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान वहां रखे बैग को छोड़ चोर चकमा देकर गायब हो गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sadar-police-station-launched-campaign-against-triple-ride/">चाईबासा: सदर थाना पुलिस ने चलाया ट्रिपल राइड के विरुद्ध अभियान
Leave a Comment