Search

 
 
 

मनोहरपुर : बकरीद को लेकर शांति सामिति की हुई बैठक

 
Manoharpur : शुक्रवार की शाम मनोहरपुर थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की एक बैठक संपन्न हुई. बैठक में बकरीद के त्योहार पर शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील शांति समिति ने की, साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखने की बात शांति समिति ने की. बैठक में मुस्लिम समुदाय के द्वारा भी बकरीद को शांति एवं सद्भावपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया गया. उन्होंने आश्वस्त किया कि हम सभी पर्व के दौरान प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे. और ऐसा कोई भी कार्य नहीं करेंगे जिससे किसी को भी कोई परेशानी का सामना न करना पड़े. इसे भी पढ़े : किरीबरू">https://lagatar.in/kiriburu-forest-workers-got-training-to-operate-drones-now-the-forest-will-be-monitored-by-third-eye/">किरीबरू

: वनकर्मियों को मिला ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण, अब ‘तीसरी आंख’ से होगी जंगल की निगहबानी
अंजुमन इस्लामिया कमिटी के सदस्यों ने कहा कि इसे लेकर समुदाय के सभी लोगों को विशेष रूप से आगाह कर दिया गया है. बैठक में इसके अलावा साइबर क्राइम, श्रावणी महीना समेत अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई. बैठक में जिप उपाध्यक्ष रंजीत यादव, अंचल अधिकारी रवीश राज सिंह, बीडीओ हरि उरांव, पुलिस निरीक्षक फागू होरो, थाना प्रभारी अमित कुमार, मुखिया ज्योतिष ओडेया, परतोष यादव, पूजा कुजूर, ओनामी कोड़ा, रंजीत तिर्की, इंद्र कुमार डागा, मुख्तार अहमद, मंटू अंसारी, संतोष गुप्ता, आरिफ आलम, ताहिर आलम, अजहर अली, पुलिस अधिकारी मुकेश सिंह, जितेंद्र कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही