Search

 
 
 

मनोहरपुर : बकरीद को लेकर आनंदपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

 
Manoharpur : आनंदपुर थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की एक बैठक थाना प्रभारी ललित भगत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. इस अवसर पर आगामी बकरीद पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर चर्चा की गई. बैठक के सबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि स्थानीय पुलिस ग्रामीणों की हरसंभव मदद के लिए सदैव तत्पर है. मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी जयंत जेरोम लकड़ा ने कहा कि आनंदपुर क्षेत्र में सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होते हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-people-of-gundiuli-village-are-not-getting-government-ration-in-runghikocha-panchayat-area/">मनोहरपुर

: रुंघीकोचा पंचायत क्षेत्र में गुंडीउली गांव के लोगों को नहीं मिल रहा सरकारी राशन
इसमें सभी का सहयोग होता है. इस बार भी पर्व सभी आपसी भाईचारे के साथ मनाएं. ग्रामीण झूठी खबर अथवा सोशल मीडिया में प्रसारित होने वाली अफवाहों से बचें और इसकी सूचना अविलंब स्थानीय प्रशासन को दें. बैठक में मुख्य रुप से आनंदपुर मुखिया सुमन देवी, उषा गुप्ता, चंदन सिंहदेव, कन्हैयालाल सिंहदेव, अकबर अंसारी समेत ग्रामीण व पुलिसकर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही