Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : संत नरसिंह आश्रम परिसर में श्रमदान कर लोगों ने बनाया सड़क

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : संत नरसिंह आश्रम परिसर में गुरुवार को स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में श्रमदान किया. इस दौरान करीब 250 फिट सड़क पर बोल्डर, मिट्टी व मुरूम बिछाया गया. उक्त सड़क निर्माण में जेसीबी व रोलर मशीन का भी उपयोग किया गया. चूंकि बारिश के कारण उक्त सड़क की हालात खस्ता हो गई थी जिससे स्थानीय लोगों ने अपने हाथों से सड़क पर मिट्टी मुरूम बिछा कर चलने लायक बना दिया. विदित हो कि यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है. इसी रास्ते से छठ घाट, दुर्गा मंदिर, नरसिंह आश्रम मंदिर एवं सार्वजनिक दुर्गा पूजा के अलावा अन्य पूजा अनुष्ठान आदि के लिए लोगों का आना जाना लगा रहता है. इसी आश्रम परिसर में हर वर्ष सार्वजनिक दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है. जिससे श्रद्धालुओं के अलावा नदी घाट में स्नान, पूजा पाठ एवं नित्यक्रिया के लिए आम लोगों की आवाजाही रोजाना लगी रहती है. इसके निर्माण से स्थानीय लोगों के अलावा आम लोगों को भी राहत मिलेगी. सड़क निर्माण कार्य में मुख्य रूप से संत नरसिंह आश्रम समिति के प्रमुख चंडी हरलालका, रजनीश साह, प्रकाश साह, मनीष सिंह समेत अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-aidso-city-committee-celebrated-the-birth-anniversary-of-shaheed-e-azam-bhagat-singh/">जमशेदपुर

: एआईडीएसओ नगर कमेटी ने मनाई शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही